कहरा: सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज के दौरान एक कैदी की हुई मौत, परिजन प्रशासन पर लापरवाही का लगा रहे हैं आरोप
सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में 1 कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं परिजन प्रशासन पर लापरवाही का लगा रहे हैं आरोप। कैदी प्रमोद शर्मा 26 अगस्त को विदेशी शराब के मामले मे जेल गया था। कैदी कटिहार जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं पुलिस सदर अस्पताल कैदी वार्ड से शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप कर आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है।