बीना: बस स्टैंड के पास क्रिकेट टूर्नामेंट में कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक पहुंचे, खेल को नशा मुक्ति के लिए बताया ज़रूरी
Bina, Sagar | Jan 5, 2026 बस स्टैंड के पास स्वर्गीय पंडित राकेश सिरौठिया की स्मृति में यह क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में देशभर से खिलाड़ी पहुंचे हैं और अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को सागर कलेक्टर संदीप जी.आर. और पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल ग्राउंड पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दी।