बीना: प्रभात फेरी का 14वां वर्ष पूरा होने पर भव्य आयोजन, कच्चा रोड स्थित जागेश्वर मंदिर से निकली प्रभात फेरी
Bina, Sagar | Jan 5, 2026 कच्चा रोड स्थित मां जागेश्वरी मंदिर से राधे-राधे प्रभात फेरी मंडल की प्रभात फेरी धूमधाम से निकली। इस फेरी के 14 वर्ष पूरे होने पर सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा नगर भक्ति में डूब गया। बीना में प्रतिदिन सुबह-सुबह राधे-राधे प्रभात फेरी मंडल द्वारा मां जागेश्वरी मंदिर से प्रभात फेरी का आयोजन किया जाता है। प्रभात फेरी में प्रसिद्ध कथा वाचक शामिल हुए।