बीना: बड़ी बजरिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम, दुकानदारों ने खुद ही हटाए टीन शेड
Bina, Sagar | Jan 5, 2026 नगर पालिका परिषद के द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार मुहिम चलाई जा रही है जहां एक और सब्जी दुकानदारों को ब्रिज के नीचे शिफ्ट किया गया है तो वहीं दुकानदारों को दुकानों के ऊपर से टीन शेड हटाने के निर्देश दिए गए।जिसको लेकर नगर पालिका की टीम सुबह-सुबह बड़ी बजरिया पहुंची। और दुकान वालों को निर्देश दिए, टीम को देख वहीं कुछ दुकानदार स्वयं ही टीन शेड हटाते नजर आए।