हरिद्वार: कनखल के संदेश नगर में घर के कमरे में मृत मिला बिहार निवासी किराएदार, खाने का ठेला लगाकर करता था गुजर बसर
रविवार शाम कनखल स्थित संदेश नगर में एक घर में बिहार के चंपारण निवासी व्यक्ति का दो दिन पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई। पड़ोसियों को यहां मकान के कमरे से बदबू आने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुंडी तोड़कर कमरे में 40 वर्षीय व्यक्ति मन्नू राम को मृत पाया। मन्नू राम खाने का ठेला लगाता था और उसका परिवार बाहर गया हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।