हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने रेगुलेटर पुल से वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, चोरी की 9 मोटरसाइकिल बरामद
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आज रेगुलेटर पुल से वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मनोव्वर और फैजल हैं। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 9 मोटरसाइकिल भी बरामद की है जो उन्होंने हरिद्वार और देहरादून जनपद से चोरी की थी। दोनों आरोपियों पर करीब आधा दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल चोरी के मुकदमे भी दर्ज है।