हरिद्वार: SP GRP सरिता डोभाल ने ज्वालापुर स्थित संवेदनशील लाल पुल के आसपास रेलवे ट्रैक का किया निरीक्षण
रविवार को SP GRP सरिता डोभाल ने आलाधिकारियों के साथ ज्वालापुर स्थित लाल पुल और आसपास के रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। घनी आबादी से गुजरने वाले इस रेलवे ट्रैक पर आए दिन ट्रेन की चपेट में आने से लोगों की मौत होती है लिहाजा SP GRP ने रेलवे ट्रैक के दोनों ओर तारबाड़ लगाने और अनाधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार करने वालों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई के निर्देश दिए।