हरिद्वार: हरिद्वार के सभी अखाड़ों और आश्रमों में मनाई गई गुरु पूर्णिमा, दूर दूर से पहुंचे श्रद्धालू
धर्मनगरी के सभी अखाड़ों और आश्रमों में गुरुपूर्णिमा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर दूर दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपने अपने गुरुओं की पूजा की। हिंदू धर्म में गुरु का बड़ा महत्व है, ऐसे में गुरु पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। यहां सप्तऋषि, कनखल, भूपतवाला के आश्रमों में गुरु पूजन और कीर्तन किया गया।