हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के 2 सदस्य रोड़ी बेलवाला क्षेत्र से किए गिरफ्तार, 12 दोपहिया वाहन बरामद
रविवार को रोड़ी बेलवाला में सर्विस रोड से नगर कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, आरोपी युवक विक्की और दुष्यंत यूपी के बिजनौर के नहटौर के रहने वाले हैं और अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए दोपहिया वाहन चुराते थे। आरोपियों को वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने 12 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।