हरिद्वार: कावड़ मेला शुरू होने से पहले पुलिस-प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम, SSP हरिद्वार ने कावड़ पटरी का किया निरीक्षण
कांवड मेला शुरू होने से पहले पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आज कांवड़ पटरी का निरीक्षण किया और कांवड़ ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि कल 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा की विधिवत शुरुआत हो जाएगी और कांवड़ियों को कांवड़ पटरी से निकाला जाएगा।