कोलारस: कोलारस में दामोदर यादव ने कहा- 28 साल का लड़का आखंड और पाखंड की दुकान खोले बैठा है, जनता डरो मत
शिवपुरी-जिले के कोलारस बस स्टैंड पर आज आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य दामोदर यादव ने बुधबार दोपहर 3 बजे एक सभा को संबोधित किया।इस दौरान सैकड़ो की संख्या में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।सभा के दौरान दामोदर यादव ने पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा हमला बोला।