राघोपुर: एसएसबी डीआईजी मधुकर अमिताभ की अध्यक्षता में नरपतपट्टी में ग्रामीणों के साथ समन्वय बैठक हुई
एसएसबी 45 वी बटालियन के नरपतपट्टी बीओपी क्षेत्र अंतर्गत जीवंत गांव में एसएसबी के क्षेत्र मुख्यालय पूर्णिया के डीआईजी मधुकर अमिताभ की अध्यक्षता में एक समन्वय बैठक की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, ग्रामीणों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोग