कसरावद: बारिश से पहले युवाओं ने संभाली जिम्मेदारी: नर्मदा पुल पर चलाया सफाई अभियान, बंद पड़े ड्रेनेज पाइप किए साफ
माकड़खेड़ा मंडलेश्वर मार्ग को जोड़ने वाले माकड़खेड़ा स्थित नर्मदा पुल पर लंबे समय से जमा मिट्टी और कचरे को देखते हुए गांव के युवाओं ने रविवार को स्वयं पहल करते हुए सफाई अभियान चलाया। युवाओं ने फावड़ों की मदद से पुल पर फैली मिट्टी हटाई और बारिश के पानी की निकासी के लिए लगाए गए पाइपों में भरी मिट्टी व कचरा निकालकर उन्हें दुरुस्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि