जिला पंचायत सामान्य सभा में जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा, अध्यक्ष सहित सदस्यों ने गांवों में सुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर किया मंथन ।
जिला पंचायत कोरिया के मंथन कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित राम पैकरा की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, आंगनबाड़ी, सिंचाई और जल संरक्षण सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेन्द्र श्रीवास ने सभी विभाग प्रमुखों को सदस्यों द्वारा उठाए गए विषयों पर शीघ्र कार्रवाई कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh @prdcggov
#CMOChhattisgarh #KoreaDistrict #Chhattishgarh #RuralDevelopment
1 views | Korea, Chhattisgarh | Aug 25, 2026