जिला कोरिया में कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ योगेन्द्र श्रीवास ने विकासखंड बैकुंठपुर की ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत पटमा, गढ़तर में जनचौपाल लगाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नवनिर्मित आवासों का निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली गई। हितग्राहियों को समय पर आवास निर्माण पूर्ण करने के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया।
#RuralDevelopment #Chhattisgarh
2 views | Korea, Chhattisgarh | Aug 25, 2026