पटना ग्रामीण: रामसूरत राय का टिकट कटने के बाद समर्थकों ने भाजपा कार्यालय में किया जोरदार प्रदर्शन
भाजपा के द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर पहले लिस्ट जारी कर दी गई है, लेकिन इस लिस्ट में रामसूरत राय का नाम नहीं है। यानी कि रामसूरत राय का टिकट बीजेपी ने काट दिया है। इसी से नाराज होकर औराई विधानसभा क्षेत्र से रामसूरत राय के समर्थक भाजपा कार्यालय पहुंचे और भाजपा कार्यालय परिसर में नीचे बैठकर खूब नारेबाजी करने लगे।