आबू रोड: माउंट आबू के नक्की झील स्थित सर्वेश्वर श्री रघुनाथ मंदिर में पाटोत्सव महोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रम, निकली शोभायात्रा
माउंट आबू अरावली की वादियों में बसे नक्की झील स्थित सर्वेश्वर श्री रघुनाथ मंदिर में तीन दिवसीय 81वें पाटोत्सव महोत्सव का शुभारंभ मंदिर के महंत डॉ. सियारामदास महाराज वैष्णवाचार्य के सानिध्य में साधु-संतों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ।महोत्सव के दूसरे दिन भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई।