आजसू पार्टी के पूर्व केंद्रीय सचिव कमलजीत सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिजली के दरों में 7.66% टैरिफ बढ़ोतरी को मंजूरी देकर आम जनता के ऊपर एक और बोझ लादने का काम किया है। उन्होंने झारखंड सरकार से इसे वापस लेने की मांग की है।