लोहरदगा: लोहरदगा डेरी में कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वाधान में एक दिवसीय पशु मेला प्रदर्शनी सह कार्यशाला का आयोजन
27 फरवरी 2024 को एक दिवसीय पशु मेला प्रदर्शनी सह कार्यशाला का आयोजन शंख नदी के समीप लोहरदगा डेरी में किया गया। जिसमे भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ भगत के साथ अध्यक्ष गुलाम जिलानी के नेतृत्व में मौके पर जाके सभी ग्रामीणों और लाभुको से भेंट किया। इस बीच 10 लाभुको को दुधारू गाय भी दी गई।