लोहरदगा: बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को सेन्हा थाना पुलिस ने भेजा जेल
जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवक पीड़ित बच्ची का रिश्तेदार है और घर पर मेहमानी आया हुआ था इसी दौरान उसने बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने ले जाकर इस घटना को अंजाम दिया। मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है।