लोहरदगा: भंडरा में आंधी व बारिश के कारण कई लोगों को हुआ नुकसान, प्रशासन से मदद की गुहार
भंडरा में बीती शाम हुई आंधी व बारिश से कई गरीबों का आशियाना ढह गया है। कई ग्रामीणों के घर में लगे एस्बेस्टस उड़ गए हैं जिसमें भैंसमूंदो गांव निवासी गंदुर लोहरा व भौंरों गांव निवासी ब्रजेश साहू सहित कई लोग शामिल है। घटना के पूर्व समय रहते परिवार के सदस्य मकान से बाहर निकल गए जिसके कारण सदस्यों की जान बच पाई। पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।