जमुई: निमारंग में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Jun 15, 2026 नीमारंग में आपसी विवाद को लेकर सोमवार को दिन के 11:00 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से पांच लोग घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से भी दो लोगों के घायल होने की बातें सामने आ रही है। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दोनों पक्ष ने टाउन थाना में आवेदन देकर एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है।