🚨 एक सड़क… और हजारों लोगों की जिंदगी खतरे में!
आदमी हो या गाड़ी—इस क्षेत्र से आने-जाने का एकमात्र रास्ता यही सड़क है। लेकिन लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण नाले पर जरूरी कलवर्ट तक नहीं बनाया गया, जिससे भारी बारिश के बाद सड़क से गुजरना बेहद मुश्किल और जोखिम भरा हो गया है।
सवाल सीधा है—
अगर इस सड़क से गुजरते समय कोई हादसा हो जाता है, किसी की जान चली जाती है या कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होता है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?
क्या विभाग किसी हादसे का इंतजार कर रहा है?
जब समस्या पहले से दिखाई दे रही है, तो समय रहते स्थायी समाधान क्यों नहीं किया गया? आखिर जवाबदेह अधिकारी कौन है?
👉 अब जनता भी बताए और विभाग भी बताए—अगर दुर्घटना होती है तो जवाबदेही किसकी होगी?
लोक निर्माण विभाग को तत्काल इस स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था और स्थायी कलवर्ट का निर्माण करना चाहिए।
Shimla Urban, Shimla | Aug 30, 2026