हथुआ: हथुआ में अम्बेडकर जयंती पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी
अम्बेडकर जयंती के अवसर पर हथुआ नगर में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सोमबार की सुबह 6:30 के करीब प्रभात फेरी निकाली। 'जय भीम, जय भीम' के नारों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में छात्र आगे बढ़े। प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रति सम्मान और उनके विचारों को याद किया गया।