हज़ारीबाग: आगामी रामनवमी व ईद के मद्देनजर नगर भवन में शान्ति समिति की बैठक,चलंत डीजे व भड़काऊ गानों पर मनाही जारी
हजारीबाग में आगामी रामनवमी व ईद के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बनी रहे,भाईचारा के साथ व्यवस्थित तरीके से गरिमामय माहौल में आयोजन के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज 9 अप्रैल मगंलवार को नगर भवन सभागार में संपन्न हुई। उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में जिला भर के शांति समिति के सदस्य शामिल हुए।