हज़ारीबाग: चोरदाहा चेकपोस्ट पर पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 ट्रक जब्त व 10 तस्कर गिरफ्तार
चौपारण मवेशी तस्करी के खिलाफ चौपारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर दो मवेशी लदे ट्रक को चोरदाहा चेकपोस्ट से जब्त किया गया है। दोनों ट्रक में लगभग 67 मवेशी लदे थे। इसके अलावा पुलिस ने मवेशी तस्करी के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।