हज़ारीबाग: भारत माता चौक पर हुआ पूजन, बदला गया 35 फीट उंचा भगवा ध्वज
भारतीय नव वर्ष के आगमन और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन हीं एनएच 33 स्थित शहर के प्रवेश मार्ग पर स्थापित भारत माता चौक तृतीय वर्षगाठ मनाया गया। चैत्र प्रथमी को आयोजित इस समारोह के दौरान 35 फीट उंचा भगवा ध्वज को बदला गया और फिर उसका ध्वजारोहण किया गया। भारत माता के चित्र पर कक्षा नवम के छात्र गोलू ने पूजन अर्चना की और मां को तिलक लगाया।