चम्बा : बलाणा-गोला सड़क पर भूस्खलन, पठानिया ने किया निरीक्षण; स्थायी समाधान के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश
भारी बरसात के बीच विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बलाणा-गोला संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया। कोलण में भूस्खलन प्रभावित हिस्से के स्थायी समाधान के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क पर लोगों की सुविधा के लिए अतिरिक्त JCB तैनात करने को कहा गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सड़क सुविधा से वंचित गांवों को जोड़ने के लिए छह संपर्क मार्ग प्रस्तावित हैं, जिनमें चार के वन अनुमति मामले स्वीकृत हो चुके हैं।
#BalanaGola #KuldeepPathania #Bhatiyat #Chamba #Landslide #HimachalNews #RoadUpdate #HimachalPradesh #BreakingNews #MonsoonUpdate
Chamba, Chamba | Sep 6, 2026