नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर बंगाली समाज के लोगों ने शुक्रवार को प्रभातफेरी निकालकर उन्हें याद किया। स्थानीय बंगला पुस्तकालय से शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ सुभाष चौक तक प्रभातफेरी निकाली गई। सुभाष चौक पर स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया व जनवादी गीत प्रस्तुत किए गए।