मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 30 स्थित आदर्श नगर में भीम आर्मी-आज़ाद समाज पार्टी पलामू जिला इकाई के बैनर तले शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई युवाओं ने भीम आर्मी से जुड़कर सामाजिक न्याय और बहुजन अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प लिया।