मेदिनीनगर (डालटनगंज): बोनट पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने पर मंत्री दीपक बिरुआ ने लिया संज्ञान, पलामु डीसी को दिए जांच के आदेश
कार के बोनट पर बैठकर हथियार लहराते युवक-युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना उन्हें महंगा पड़ गया। वीडियो पर झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने संज्ञान लेते हुए पलामु के उपायुक्त (डीसी) को मामले की तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मंत्री दीपक बिरुआ ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि आखिर युवाओं को हो क्या गया है।