डिंडौरी: नगर परिषद के प्याऊ शेड में पानी की व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान, वीडियो वायरल
जिला मुख्यालय डिंडौरी में भीषण गर्मी के चलते नगर परिषद के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आठ जगह सार्वजनिक प्याऊ शेड लगाए गए लेकिन प्याऊ में पानी की सुविधा नहीं मिल पा रही । दरअसल सार्वजनिक प्याऊ जानवरों और राहगीरों के आराम करने की जगह बनी हुई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया में बुधवार दोपहर 3 :00 से वायरल हो रहा है ।