फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद में राष्ट्र रक्षक समिति ने जैन मंदिर चौराहा पर विभिन्न हिंदू संगठनों के साथ मिलकर आतंकवाद का पुतला फूंका
फिरोजाबाद में राष्ट्र रक्षक समिति ने विभिन्न हिंदू संगठनों के साथ जैन मंदिर चौराहा पर बुधवार शाम सवा चार बजे करीब आतंकवाद का पुतला दहन किया। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जम्मू कश्मीर के पहलगांव में हुये आतंकवादी हमले पर कठोर कार्रवाई हेतु अनुरोध किया।