फिरोज़ाबाद: गांव नगला सबल में एक अधेड़ शख्स संदिग्ध परिस्थिति में घायल, परिजनों ने गोली मारने का लगाया आरोप
फ़िरोज़ाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला सबल इलाके नेत्रपाल नामक अधेड व्यक्ति संदिग्ध हालातो मे खून से लथ पथ घायल पड़ा मिला। परिजनों की माने बेटे की पत्नी के मायके वालों से परिवार मे हुयी कहासूनी को लेकर विवाद हुआ था। जिसको लेकर बेटे की ससुराल पक्ष ने गोली मारी हैं। घायल शक्स को इलाज के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर मे भर्ती कराया हैं। पुलिस जाँच कर रही हैं।