फिरोज़ाबाद: गांव बत्रा में गाना बजाने को लेकर बारात में हुई जमकर मारपीट, दो लोग हुए घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव बत्रा मे बारात मे गाना बजाने को लेकर सघर्ष हुआ हैं। आरोप हैं ग्राम प्रधान के लोग बारात मे गाना बजाने को लेकर बारतियों से गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर बारात मे आये दो लोग लबकुश और संदीप के साथ मारपीट कर दी। मोके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही हैं। बताया जाता हैं गढ़ी भूपाल से गांव बत्रा बारात आयी थी।