गिरिडीह: गिरिडीह में अवैध कोयला कारोबार पर कार्रवाई, पुलिस ने छापेमारी कर 5 बाइक जब्त की
गिरिडीह में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीसीएल सुरक्षा विभाग और मुफ्फसिल थाना पुलिस नें मंगलवार को 11 बजे तक अभियान चलाकर बनियाडीह सीसीएल कोलियरी क्षेत्र में कार्रवाई की।छापेमारी के दौरान टीम नें कोयला तस्करी में इस्तेमाल होने वाली 5 बाइक को जब्त किया। हालांकि इस दौरान तस्करो का दल मौके से फरार हो गया। जब्त बाइकें मुफ्फसिल थाना को सौंपी दी गयी है।