गिरिडीह: उपायुक्त ने राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के लिए समाहरणालय से तीन पोषण जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाई
राष्ट्रीय पोषण माह 2025 को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को 11 बजे समाहरणालय परिसर से तीन पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह पोषण रथ जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों, प्रखंडों का परिभ्रमण कर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करने का काम करेगी।