गिरिडीह: पंचबा थाना क्षेत्र के चैताडीह में खंता में डूबे युवक की पहचान मुर्तजा मिस्त्री के रूप में हुई, तलाश जारी
गिरिडीह जिले के पंचबा थाना क्षेत्र स्थित चैताडीह होमगार्ड कार्यालय के पीछे बने एक बंद खंता में रविवार को एक शख्स डूब गया। मंगलवार को 11 बजे इसकी तलाश जारी थी।बताया गया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।डूबने वाले युवक की पहचान पेसरा बहियार निवासी मुर्तजा मिस्त्री के रूप में हुई है।