गिरिडीह: स्वास्थ्य विभाग के निर्देशक प्रमुख डॉ. सिद्धार्थ सन्याल ने गिरिडीह सदर अस्पताल का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य विभाग के निर्देशक प्रमुख डॉ. सिद्धार्थ सन्याल ने मंगलवार को 11 बजे तक गिरिडीह सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कमियां सामने आने पर उन्होंने अस्पताल प्रशासन को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। डॉ. सन्याल ने अनावश्यक रेफर किए जाने की प्रवृत्ति पर नाराजगी जताई और कहा कि सामान्य बीमारियों का इलाज यहीं किया जाना चाहिए।