गिरिडीह: जीएसटी बचत उत्सव के तहत भाजपा ने टावर चौक समेत शहरी क्षेत्रों में निकाली पदयात्रा रैली
जीएसटी बचत उत्सव के तहत मंगलवार को 11 बजे टावर चौक समेत शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भाजपा की ओर से पद यात्रा रैली निकाली गई। इसका नेतृत्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ओर जमुआ विधायक डॉक्टर मंजू कुमारी ने किया। इस दौरान भाजपा के नेता कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया।