गिरिडीह: पचम्बा थाना क्षेत्र के चेताडीह में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, गोताखोरों ने शव निकाला
पचम्बा में तालाबनुमा चानक में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।गोताखोरों ने मृतक के शव को मंगलवार को 12 बजे बाहर निकाला।बताया गया कि पचम्बा थाना क्षेत्र के चेताडीह होमगार्ड कार्यालय के पास स्थित तालाबनुमा चानक में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पसराबहियार निवासी मुर्तजा अंसारी लगभग 50 वर्ष के रूप में हुई ।