बिलासपुर: पुलिस ने थाना कैमरी क्षेत्र से स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
नशा मुक्ति अभियान के तहत केमरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस ने ग्राम बढ़पुरा मार्ग पर घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 9.17 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।