नवाबगंज: निजी अस्पताल में बड़ा मेडिकल लापरवाही का मामला, टॉन्सिल सर्जरी के बाद युवक की मौत, परिजनों का हंगामा
बाराबंकी के एक निजी अस्पताल में टॉन्सिल सर्जरी के बाद युवक की मौत से हड़कंप मच गया है। देवा निवासी मोहम्मद गुफरान की रविवार सुबह डॉक्टर विवेक वर्मा ने सर्जरी की। लेकिन ऑपरेशन के तुरंत बाद गुफरान की तबीयत बिगड़ गई और लगातार ब्लीडिंग होने लगी। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर सर्जरी के बाद लखनऊ चले गए और अस्पताल प्रशासन ने कोई मदद नहीं की।