नवाबगंज: रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड परिसर में JTC पूर्ण कर RTC के लिए रवाना हुए रिक्रूट आरक्षियों को एसपी ने दिए निर्देश
जनपद बाराबंकी के रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड परिसर से JTC (ज्वाइनिंग ट्रेनिंग कोर्स) पूर्ण कर रिक्रूट आरक्षियों को RTC (रेगुलर ट्रेनिंग कोर्स) हेतु रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा रविवार करीब 1 बजे रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उन्हें प्रशिक्षण के आगामी चरण के लिए शुभकामनाएं दी गईं।