नवाबगंज: मसौली के वाहिदनगर में 2 मंजिला मकान के निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया राजमिस्त्री
मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा मसौली में वाहिदनगर मोहल्ले में दो मंजिला मकान के निर्माण के दौरान राजमिस्त्री 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। कसाई मोहल्ला निवासी राजमिस्त्री मुमताज दोपहर करीब 1 बजे शम्मू के मकान पर काम कर रहे थे। दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य के दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए।