नवाबगंज: जैदपुर में निकाली गई भव्य कावड़ यात्रा, पुष्प वर्षा कर जगह-जगह पर हुआ भव्य स्वागत
जैदपुर कस्बा के मोहल्ला अहिरान स्थित भुईहारे मंदिर से होकर भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। धूमधाम और भजनों पर थिरकते हुए कांवरियां थाना चौराहा पहुंचे। जहां पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष अर्जुन कश्यप और चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम द्वारा फूल माला पहनाकर जोरदार किया। और सभी को लड्डू वितरित किया गया।