नवाबगंज: शहावपुर टोल प्लाजा पर यौन उत्पीड़न का बड़ा खुलासा, 6 साल से कार्यरत महिला कर्मी ने दो सहकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप
बाराबंकी के शहावपुर टोल प्लाजा पर एक महिला कर्मचारी ने दो सहकर्मियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे फोन पर बात करने और अकेले में मिलने का दबाव बनाते थे। जहां कैमरे नहीं लगे थे, वहां ले जाकर मानसिक और शारीरिक शोषण करते थे। विरोध करने पर धमकाया गया और 10 जुलाई को नौकरी से निकाल दिया गया।