लातेहार: भुसुर पंचायत भवन के गेट का छज्जा जर्जर, मरम्मत की मांग
सदर प्रखंड के भुसुर पंचायत भवन गेट का छज्जा जर्जर हो चुकी है। जिस कारण कभी भी ग्रामीणों के ऊपर उक्त छज्जा गिरने से घटना दुर्घटना हो सकती है।ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन पिछले कई वर्षों से मरम्मत के अभाव में जीर्ण शीर्ण होता जा रहा है।मुखिया सुरेंद्र भगत ने शनिवार की दोपहर बारह बजे बताता कि वरीय पदाधिकारियों को आवेदन देकर मरम्मती की मांग पहले ही की है।