लातेहार: नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 5 में स्वच्छता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ
सॉलिड एवं लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट के तहत ठोस व तरल अवशिष्ट प्रबंधन के सफल क्रियान्वयन के लिए शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे शहरी क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से नगर पंचायत लातेहार के वार्ड नंबर 05 अंतर्गत विभिन्न चौक चौराहों में जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।