लातेहार: मेन रोड पर फ्लैंक से उड़ती धूल की समस्या पर प्रशासन ने लिया संज्ञान, पानी का छिड़काव शुरू
नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत शहर के मेन रोड की सड़कों के दोनों ओर फ्लैंक भरने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।शनिवार को गिट्टी छरी और डस्ट से भरे गए फ्लैंक से उड़ती धूल कण की जन समस्या को पब्लिक ऐप मे प्रमुखता से प्रकाशित की गई।जिसके बाद प्रशासक नगर पंचायत ने शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे संज्ञान लिया।और पानी का छिड़काव प्रारंभ कर दिया गया।